DM महराजगंज की अपील: 7 से 21 मई तक करें सेल्फ-एन्यूमरेशन, http://se.census.gov.in पर जाकर भरें जनगणना फॉर्म
अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से सेल्फ-एन्यूमरेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
DM ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सेल्फ-एन्यूमरेशन 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। सभी नागरिक दिए गए वेबसाइट http://se.census.gov.in पर जाकर बिना चूके यह प्रक्रिया पूरी करें।
सेल्फ-एन्यूमरेशन जनगणना का पहला चरण है जिसमें नागरिक खुद से अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। इससे गणना प्रक्रिया तेज और सटीक होगी।
DM ने @CdoMaharajganj और @maharajganjpol को भी टैग करते हुए जागरूकता फैलाने को कहा है।
