महराजगंज। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ बुधवार को कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान DIG ने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई का जायजा लिया। थाने के कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
रिक्रूट सिपाहियों से की मुलाकात:
इसके बाद DIG ने थाने में तैनात रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की। उन्होंने नए सिपाहियों से उनका परिचय जाना और ड्यूटी के प्रति समर्पण, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया।
साथ बैठकर किया भोजन:
अधिकारियों ने रिक्रूट सिपाहियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया और उनका उत्साहवर्धन किया। DIG ने कहा कि जनता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म है।
महराजगंज पुलिस ने बताया कि इस तरह की पहल से नए पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आता है।









