देशी शराब भट्टी के पीछे चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, 14 पाउच के साथ आरोपी गिरफ्तार

News Desk
views
16
8 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

चौक, महराजगंज: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 बंटी-बबली लाइम देशी शराब के पाउच बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
सोमवार को उपनिरीक्षक अंकित राय, उपनिरीक्षक सुजीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नक्शा-बक्शा स्थित देशी शराब भट्टी के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से बंटी-बबली शराब बेच रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 बंटी-बबली लाइम देशी शराब के पाउच बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र चौधरी (45 वर्ष) पुत्र रामसमुझ, निवासी गणेशपुर टोला डिहवा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना चौक में मु0अ0सं0 82/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment