भुवना में ग्राम चौपाल आयोजित, सीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

News Desk
views
16
5 months ago
Last Updated:

Follow Us

शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे लगभग घुघली विकास खंड के ग्राम पंचायत भुवना में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए योजनाओं के बारे में जागरूक रहने और किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और मौके पर ही कुछ समस्याओं का समाधान भी किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment