मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 40.47 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में 21 जुलाई 2026 को ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान रनवीर गुरुंग (19 वर्ष), पुत्र धीरज गुरुंग, निवासी वार्ड नं. 2, झंडी बाजार, नेवढ़िया चौक, जिला रुपनदेही (नेपाल) को 40.47 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सोनौली में मु0अ0सं0 71/2026 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल वासुदेव यादव, कांस्टेबल अनूप कुमार तथा एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक आदित्य जायसवाल, निरीक्षक (सामान्य) प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी (सामान्य) सर्वेश कुमार, आरक्षी (सामान्य) कान्हा राम घसाल एवं आरक्षी (सामान्य) राजेश्वर बसुमतरी शामिल रहे।









