शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे गोरखपुर-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर बरवा विद्यापति के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हुई।
इसे भी पढ़ें

