बारिश में भी नहीं डिगा उत्साह: रेलवे बोर्ड सलाहकार आलोक द्विवेदी पहुंचे निचलौल, पत्रकारों के तीखे सवालों का दिया बेबाक जवाब

News Desk
views
1
Just now
Published On:

Follow Us

बारिश में भी नहीं डिगा उत्साह: रेलवे बोर्ड सलाहकार आलोक द्विवेदी पहुंचे निचलौल, पत्रकारों के तीखे सवालों का दिया बेबाक जव

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

निचलौल (महराजगंज)। जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत भारतीय रेलवे बोर्ड NCR के सलाहकार आलोक द्विवेदी निचलौल पहुंचे। खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद पत्रकार एकता संघ कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

तय समय से करीब 2 घंटे देरी से पहुंचे आलोक द्विवेदी का पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे की अगुवाई में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। संरक्षक रूपेश वर्मा ने माल्यार्पण कर विशेष अभिनंदन किया।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने रेलवे सुविधाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर तीखे सवाल पूछे। साथ ही पत्रकार हितों की रक्षा और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। रेलवे सलाहकार ने सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर पत्रकार समीर सिद्दीकी, गजेंद्र गुप्त, अश्वनी तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय, सलाउद्दीन खान, राजन गुप्ता, इनामुल्लाह खान, शम्भू मद्धेशिया, बिकाऊ कसौधन, सतीश गुप्ता समेत पूर्व प्रधान बचनु चौधरी, प्रवीण चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी और विनय प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment