मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। आज 24 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के माध्यम से जनसुनवाई की गई। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ASP ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी स्तर पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है, जिससे आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखें।










