अनुशासन और फिटनेस पर जोर: सीओ निचलौल ने पुलिस लाइन में ली साप्ताहिक बुधवार परेड, दिए आवश्यक निर्द

News Desk
views
25
15 days ago
Published On:

Follow Us

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी क्षेत्राधिकारी निचलौल/रिजर्व पुलिस लाइन अनिरुद्ध कुमार ने ली। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों से ड्रिल का अभ्यास कराया तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का परीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन की भी बारीकी से जांच की।
सीओ ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, मेस और आरटीसी का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमित परेड और निरीक्षण से पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस और कार्यक्षमता को मजबूती मिलती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment