नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद की कड़ी में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं पूरी गंभीरता से सुनी गईं ।
पुलिस अधीक्षक ने एक-एक शिकायतकर्ता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें जानीं। प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए गए।
ADG गोरखपुर जोन और DIG गोरखपुर रेंज के निर्देश पर चल रहे जन शिकायत निस्तारण अभियान के तहत ये जनता दर्शन हुआ। थाने-कचहरी के चक्कर से राहत देकर पुलिस अधीक्षक ऑफिस में ही सुनवाई का भरोसा दिया जा रहा है।
