अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस निर्देश के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार
मु0अ0सं0 261/2025, धारा 108/352/351(3) BNS के तहत पंजीकृत मुकदमे में वांछित चल रहे दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया।
1संदीप उर्फ राहुल पुत्र ओमदत्त
2.मुन्नी देवी पत्नी स्व. ओमदत्त
दोनों निवासी ग्राम चेहरी फार्म टोला करीमपुर, थाना कोतवाली, महराजगंज।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 शुभम कुमार पाठक , म0उ0नि0 अंकिता गोंड , हे0का0 जितेन्द्र कुमार , हे0का0 कासिम अंसारी , का0 अमित वर्मा , का0 श्यामजी यादव की टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।
