पुलिस लाइन में जवानों के आशियाने का DM-SP ने किया निरीक्षण,निर्माणाधीन हॉस्टल/बैरक जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

News Desk
views
5
10 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन हॉस्टल/बैरक आवास का भौतिक निरीक्षण किया। 

 

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से निर्माण स्थल का बारीकी से जायजा लिया। भवन की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली गई।

 

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शेष बचे निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा किया जाए । जवानों के रहने की व्यवस्था में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

 

पुलिस लाइन में तैनात जवानों और नए रंगरूटों के लिए हॉस्टल/बैरक की सुविधा बेहद जरूरी है। नया भवन बनने से जवानों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment