जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा बाज़ार -महराजगंज सिसवा बाज़ार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक कैफ मोहम्मद 31 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लापता युवक की पहचान कैफ मोहम्मद पुत्र नसरुद्दीन के रूप में हुई है। वह ग्राम नौगावां, पोस्ट बरवा रतनपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया, जिला कुशीनगर का रहने वाला है। उसकी उम्र 21 वर्ष है और रंग गोरा है। लापता होने के समय वह नीली टी-शर्ट पहने हुए था।
परिजनों के अनुसार कैफ 31 अक्टूबर को सिसवा बाज़ार रेलवे स्टेशन गया था, इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को यह युवक कहीं भी दिखाई दे या इसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
संपर्क सूत्र: 6392341224, 9005471119









