महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल: पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने 2 इंस्पेक्टर, 2 दरोगा के किए तबादले, भिटौली को मिला नया थानेदार

News Desk
views
31
4 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आज दिनांक 16.04.2026 को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए *दो निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। इस कार्रवाई को विभागीय व्यवस्था सुधार और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

किसको कहां मिली नई तैनाती?  

SP द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार:

 

1. निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक भिटौली बनाए गए।

2. निरीक्षक धनन्जय कुमार राय अति0नि0 थाना कोठीभार से अति0नि0 थाना भिटौली भेजे गए ।

3. उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा थानाध्यक्ष भिटौली से 

थानाध्यक्ष निचलौल की कमान सौंपी गई  

4. उ0नि0 अखिलेश वर्मा थानाध्यक्ष निचलौल से थानाध्यक्ष कोठीभार बनाए गए।

 

विभागीय सूत्रों के अनुसार भिटौली, निचलौल और कोठीभार जैसे संवेदनशील थानों में नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए ये बदलाव किए गए हैं। भिटौली थाने को अब निरीक्षक स्तर का प्रभारी मिला है, जिससे बॉर्डर क्षेत्र की निगरानी और सख्त होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment