अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के माध्यम से जनसुनवाई की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को SP ने गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु SP ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हर शिकायत पर एक्शन तय किया गया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी स्तर पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। मकसद साफ है आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि:
1.प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लें
2.निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें
3.फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखें
