ऑपरेशन दहन’ से नशे पर प्रहार: महराजगंज पुलिस ने फूंके 157 किलो मादक पदार्थ, 58 लाख का चरस-गांजा-हेरोइन राख

News Desk
views
4
4 hours ago
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। नशा मुक्त समाज के संकल्प को दोहराते हुए महराजगंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश सरकार व DGP के निर्देश पर जिले के तीन थानों में जब्त 157.648 किलोग्राम मादक पदार्थ को विधिवत नष्ट कर दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सोनौली, बरगदवा और श्यामदेउरवा थानों में 21 मुकदमों से जुड़े चरस, गांजा व हेरोइन को नष्ट किया गया। इन जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 58,01,200 रुपये बताई जा रही है।

 

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह पूरी कार्रवाई नौतनवा स्थित M/s A.P. Biomedical Waste Services में की गई। पर्यावरण सुरक्षा व नियमों का पालन करते हुए हाई-कैपेसिटी इंसिनरेटर में जलाकर सभी मादक पदार्थों को राख में तब्दील कर दिया गया।

 

निस्तारण की पूरी प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी निचलौल व गठित कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई। हर कदम पर पारदर्शिता बरती गई ताकि कोई सवाल न उठे।

 

‘ऑपरेशन दहन’ के जरिए महराजगंज पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में नशे का कारोबार किसी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा । ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत भविष्य में भी ऐसे निस्तारण अभियान जारी रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment