मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
बरगदवा, महराजगंज। दिनांक 16.04.2026 को थाना बरगदवा की मिशन शक्ति टीम ने महिला शिल्प कला केंद्र, बरगदवा बाजार के सहयोग से ग्राम बरगदवा में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।
उपनिरीक्षक अजीत कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका यादव व हेड कांस्टेबल राजन दुबे की टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई। जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
महिलाओं को 1090 – वूमेन पावर लाइन, 1076 – CM हेल्पलाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 112 – पुलिस इमरजेंसी, 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया गय
इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक अजीत कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका यादव, हेड कांस्टेबल राजन दुबे मौजूद रहे।
वहीं महिला शिल्प कला केंद्र, बरगदवा बाजार की संचालिकाएं धूप कला सोनी, अक्की सोनी, सुमन, ममता आदि भी उपस्थित रहीं।




