शुक्रवार दोपहर 01:00 बजे भगवानपुर स्थित SSB 22वीं वाहिनी समवाय में बॉडी आर्म कैमरा विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें समवाय के सभी कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आरक्षी प्रशांत बराला और धर्मपाल गुर्जर ने बॉडी आर्म कैमरा के उपयोग, कार्यप्रणाली और फील्ड ड्यूटी में इसके प्रभावी इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह आधुनिक उपकरण ड्यूटी के दौरान पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके माध्यम से किसी भी घटना का सटीक रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकता है, जिससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता है। कार्यशाला के दौरान कार्मिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उन्हें इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

