भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

News Desk
views
21
11 days ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज।10 अप्रैल 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर थाना पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर कार संख्या यूपी 53 एफएन 8304 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32 वर्ष) निवासी जुगौली, थाना सोनौली और आदित्य कुमार मिश्र (30 वर्ष) निवासी कम्हरिया बुजुर्ग, थाना कोल्हुई बाजार के रूप में हुई है।

पुलिस टीम की कार्रवाई में 1900 एम्पुल डायजेपाम इंजेक्शन,1900 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन ,1900 एम्पुल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड कुल मिलाकर 5700 एम्पुल इंजेक्शन तथा 2 मोबाइल फोन, 1 एटीएम कार्ड, 9,000 रुपये नकद, एक कार बरामद किया गया।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पिछले करीब 6 महीनों से इन इंजेक्शनों की तस्करी कर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। ये दवाएं चिकित्सीय उपयोग की हैं, लेकिन अवैध रूप से नशे के लिए “कॉकटेल दवा” के रूप में इस्तेमाल हो रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरन्दरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे आपूर्ति तंत्र की जांच कर रही है।

इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

जनपद महराजगंज पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment