अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत महानगर लखनऊ भाजपा के पश्चिम मंडल-2 द्वारा आम्रपाली लॉन, निकट दिल्ली पब्लिक स्कूल, आम्रपाली योजना में दो दिवसीय वर्ग का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं से भेंट:
इस अवसर पर पहले और दूसरे दिन के वर्ग को पूरा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट हुई। मुख्य रूप से अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष प्रियंक आर्य , बड़े भाई राजीव मिश्रा जी , आदरणीय अशोक तिवारी एवं रमेश तूफानी सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प:
कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक *कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता* बनकर संगठन को मजबूत करने के विचारों को सुना और उस पर चलने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं:
कार्यक्रम के अंत में मंडल-2 के मंडल अध्यक्ष भाई विमल चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

