मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
कोल्हुई (महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर भ्रामक/अभद्र टिप्पणी करने और खतरनाक बाइक स्टंट करने के मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक: 06 अप्रैल 2026
पुलिस ने कोल्हुई और अड्डा बाजार क्षेत्र से इन अभियुक्तों को पकड़ा। मामला एलपीजी गैस सिलेंडर विवाद से जुड़ा है, जिसमें अराजक तत्वों के समर्थन में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई और खतरनाक बाइक स्टंट किए गए। पुलिस ने स्टंट में प्रयोग की गई 03 मोटरसाइकिलें – बजाज प्लेटिना और एवेंजर – कब्जे में लेकर सीज कर दी हैं।
सभी अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर _मु0अ0सं0 42/26, धारा 281 BNS_ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

