रविवार दोपहर 3:00 बजे पनियरा के मंगलम पैलेस में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा रामसखा महाराज गुह्यराज निषाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और निषाद समाज के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि पिपराइच विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरेंद्र निषाद रहे। आयोजन की जिम्मेदारी राजेश निषाद ने निभाई, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कनौजिया ने किया और अध्यक्षता माता दिन निषाद ने की।
समारोह में विद्यासागर यादव, सुमन ओझा, डॉ. राजेश यादव, रामगोपाल यादव, हुसेन्द्र यादव, अर्जुन यादव और आमिर खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान वीर एकलव्य, गुह्यराज निषाद और महर्षि कश्यप के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने निषाद समाज के योगदान पर प्रकाश डालते हुए एकजुटता पर जोर दिया।

