रविवार दोपहर 02:30 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को कलेक्ट्रेट में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम एवं फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की ऑनलाइन समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि लगभग 50 प्रतिशत ग्रामों में वादों का चिन्हांकन पूरा हो चुका है। डीएम ने शेष कार्य 2–3 दिन में पूर्ण कर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण तेज करने के निर्देश दिए।
फॉर्मर रजिस्ट्री को प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने विभागों को समन्वय से कार्य करने को कहा और लेखपालों को गांवों में रात्रि निवास कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। 6 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर कम प्रगति वाले गांवों में कैंप लगाए जाएंगे।
डीएम ने कहा कि फॉर्मर आईडी से ही किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा और लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
