रविवार दोपहर 01:00 बजे महराजगंज नगर के एक निजी होटल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी विशाल पुष्कर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है और हर गांव-शहर में विस्तार आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में चन्देश्वर, सोनू आचार्य, सचिन पांडे, आदर्श सनातनी, सूरज तिवारी, भोला मधेशिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।
Maharajganj News: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक आयोजित
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
