रविवार दोपहर 03:00 बजे धानी ब्लॉक के चौका गांव में रविवार को भीषण आग लगने से कई मकान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में घरों में रखा पंखा, टीवी, बेड, बिस्तर, कपड़े, गहने समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।सूचना पर जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने भी हिम्मत और एकजुटता का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा ली गई, वरना आसपास की फसलें भी इसकी चपेट में आकर भारी नुकसान का कारण बन सकती थीं। वही इस संबंध मे रविवार दोपहर 300 बजे धानी चौकी इंचार्ज आलोक राय ने बताया कि छप्पर का 1 मकान जला है
Maharajganj News: चौका गांव में भीषण आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com