Maharajganj News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

News Desk
views
13
17 days ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें विशेष रूप से पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक पुलिस संबंधी शिकायत का स्वयं अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न एवं साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों में संतोष एवं विश्वास का भाव देखने को मिला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment