Maharajganj News: बड़हरा बरईपार में अधूरी नाली से परेशान ग्रामीण, डीएम से लगाई गुहार

News Desk
views
6
20 days ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 1:30 बजे परतावल विकासखंड के बड़हरा बरईपार गांव के पूरब टोला स्थित अनुसूचित बस्ती के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि बस्ती में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया है। इस कारण बरसात और रोजमर्रा के समय जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से वे ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा है। उन्होंने नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment