मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
जयपुर।जयपुर, राजस्थान में आयोजित टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की 9वीं सीनियर नेशनल टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का फाइनल जीतकर यूपी वॉरियर्स ने इतिहास रच दिया है। इस टूर्नामेंट में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई, बिहार, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र जैसी पांचों मजबूत टीमों को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के पीछे यूपी वॉरियर्स के खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का हाथ है। टीम में शामिल राज पासवान शितलापुर खेसरहा महराजगंज, सतेंद्र चौहान शितलापुर खेसरहा महराजगंज, मोहित निषाद गोरखपुर, सन्नी निषाद गोरखपुर, अर्जुन निषाद कुसमी गोरखपुर , राजू निषाद गोरखपुर , सुजीत कुमार गोरखपुर,राजा बाबू गोरखपुर, योगेश कुमार गोरखपुर,अमित कुमार गोरखपुर,सुरज कुमार गोरखपुर,राजवेन्द्र कुमार गोरखपुर, मनीष कुमार गोरखपुर
जैसे खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।
मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी वॉरियर्स को बधाई देते हुए कहा, “यह जीत उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। मैं यूपी वॉरियर्स के सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”
इस जीत के साथ ही यूपी वॉरियर्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे देश की सबसे मजबूत टेनिस क्रिकेट टीमों में से एक हैं।




