Maharajganj News: बेसिक शिक्षा विभाग के बजट-व्यय की समीक्षा, धीमी प्रगति पर डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

News Desk
views
10
1 month ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न लेखा शीर्षकों में प्राप्त बजट तथा उसके सापेक्ष व्यय की अद्यतन प्रगति की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी से ली गई।

समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, ऐसे में शेष बचे दिनों में कार्यों की प्रगति तेज की जाए। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली योजनाओं पर फोकस करते हुए उनमें शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति देयकों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के मृतक कर्मचारियों के लंबित देयकों, परिषदीय कर्मचारियों को स्वीकृत एसीपी की स्थिति तथा पेंशन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इन सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

कोर्ट में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी मामले में न्यायालय की अवमानना न हो। समय रहते न्यायालय में सटीक और पूर्ण जवाब प्रस्तुत किया जाए, ताकि विभाग को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण तथा शिक्षा विभाग के पटल सहायक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment