14 और 15 मार्च को होगी परीक्षा, 12 केंद्रों पर 18240 परीक्षार्थी लेंगे भाग
श्याम सुंदर पासवान सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महराजगंज ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी महराजगंज ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस श्री धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

