Maharajganj News: दिल दहला देने वाली घटना, पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी

News Desk
views
24
2 months ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

नौतनवा – महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एसएसबी में तैनात महिला वंदना के पति अमरेंद्र भारती ने कथित रूप से अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नौतनवा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है। अमरेंद्र भारती मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे और एसएसबी में तैनात थे। उनकी पत्नी वंदना भी एसएसबी में तैनात हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment