अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
सोनौली – महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।
इस अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बॉर्डर पर तैनात है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।








