Maharajganj News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी द्वारा हुई बड़ी चूक, परसामालिक पुलिस ने पकड़ी 48.686 किलो चरस, एक गिरफतार

News Desk
views
16
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में परसामलिक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में चरस बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।


नौतनवा CO अंकुर गौतम और परसामलिक एसओ अभय नारायण सिंह को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि सेखुआनी टोला शंकरपुर से कार के जरिए मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप कहीं बाहर भेजी जाने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गुरुवार की आधी रात को ही सेखुआनी चौराहे के शंकरपुर मोड़ पर कड़ा पहरा बैठा दिया।

देर रात शंकरपुर मोड़ की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने संदिग्ध लगने पर उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। जब कार की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखी गई 48.686 किलो चरस बरामद हुई।

पकड़ा गया युवक राकेश यादव, ग्राम पंचायत सेखुआनी (टोला शंकरपुर) का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय चालान भेज दिया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह चरस कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा अंतरप्रांतीय या अंतरराष्ट्रीय गिरोह हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment