Maharajganj News: महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महराजगंज पुलिस की पहल: अपर पुलिस अधीक्षक ने किया महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण

News Desk
views
25
2 months ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जनपद महराजगंज में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने महिला थाना महराजगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला थाना के कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, परामर्श कक्ष, अभिलेख कक्ष, मालखाना, प्रकरण रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था, साइबर हेल्पलाइन सूचना बोर्ड, प्रवेश द्वार, थाना परिसर, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा संरचना तथा भौतिक संसाधनों का गहन अवलोकन किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिला थाना परिसर में लगाए गए महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता, हेल्पलाइन 1930, cybercrime.gov.in, महिला सहायता योजनाओं से संबंधित पोस्टरों एवं सूचना बोर्डों का निरीक्षण करते हुए इनके प्रभावी प्रदर्शन, अद्यतन सामग्री एवं जागरूकता विस्तार पर विशेष बल दिया।

महिला थाना में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिला पीड़ितों के साथ संवेदनशील, मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, शिकायतों का तत्काल पंजीकरण हो, विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण हो, पीड़िताओं की गोपनीयता पूर्णतः सुरक्षित रखी जाए, महिला अपराधों में शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाए और सहायता, परामर्श एवं संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment