ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस का हुआ भव्य शुभारंभ

4
views
2 weeks ago
Published On:
Live User: 2

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में जीएसवीएस,जीजीआईसी,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने कहा कि यूपी दिवस प्रदेश के आर्थिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विरासत के संरक्षण के साथ विकास की तेज रफ्तार यात्रा पर अग्रसर है। सुशासन एवं सुरक्षा के यूपी मॉडल से प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर सशक्त हुई है।
पनियरा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समर्थ और विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है।


वहीं सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यूपी दिवस युवाओं,महिलाओं,किसानों व स्वयं सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनपद महराजगंज भी उद्योग,पर्यटन,कृषि एवं अवसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है।


इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग सहित पंचायतीराज,सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम,कृषि,प्रोबेशन सहित कुल 15 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। सूचना विभाग की डिस्ट्रिक्ट गैलरी एवं उत्तर प्रदेश के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी को लोगों ने विशेष रूप से सराहा। सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।


इस दौरान महिला कल्याण विभाग एवं अन्य 14 विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा पंचायतीराज,स्वास्थ्य,चिकित्सा,युवा कल्याण सहित 12 विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों एवं स्थानीय लोक कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष,भाजपा जिलाध्यक्ष,मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत मे प्रोबेशन कार्यालय कर महिला कर्मियों द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत का प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कराया गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment