ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

विज्ञापन हेतु संपर्क करें 7754835841

Maharajganj News: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना सिन्दुरिया में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

views
23
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। जनपद महराजगंज के समस्त थानों में “थाना समाधान दिवस”का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा थाना सिन्दुरिया में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसको जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उनका मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए,जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े तथा प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बंधित थाना स्तर,आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में प्राप्त कुल 53 प्रार्थना पत्रों में से 13 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा सर्किल के थानों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्राप्त विभिन्न प्रार्थना पत्रों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।


जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिन्दुरिया का भ्रमण कर आगन्तुक पंजीकरण,अपराध रजिस्टर,मालखाना,शस्त्र रजिस्टर,महिला हेल्प डेस्क,रोजनामचा,सीसीटीएनएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों एवं अभिलेख रखरखाव  थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment