Thuthibari News: हक़ की लड़ाई अब सड़क पर आई: जेएएचवी चीनी मिल कर्मचारियों का 17 जनवरी को बड़ा धरना

News Desk
views
43
3 months ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल

ठूठीबारी -गड़ौरा बाजार -जमुई। उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज के गड़ौरा स्थित जेएचवी चीनी मिल में कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनकी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर 17 जनवरी को मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन गड़ौरा के अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस पहल नहीं हुई है।

कर्मचारियों की मांगें वेतन, भत्ते, कार्य परिस्थितियां और श्रमिक हितों से जुड़े अहम मुद्दों से संबंधित हैं। यूनियन ने 16 नवंबर, 5 दिसंबर, 26 दिसंबर और 30 दिसंबर को प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी, लेकिन हर बार कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला।

17 जनवरी को सुबह 8 बजे से मिल गेट पर शुरू होने वाला यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। डॉ. मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment