ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: तस्करी का पर्दाफाश: महराजगंज पुलिस ने गन्ने के खेत से बरामद की 1596 विदेशी ई-सिगरेट

News Desk
views
12
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

ठूठीबारी – महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज स
में स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत, ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरवलिया नहर के पास से तस्करी की एक बड़ी खेप बरामद की है। तस्करों ने नेपाल से लाकर गन्ने के खेत में 1596 पीस विदेशी ई-सिगरेट छिपा रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना ठूठीबारी के अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष पटेल को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि भरवलिया नहर पुलिया के पास गन्ने के खेत में तस्करी का माल छिपाया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाशी ली, तो वहां 8 बड़े गट्ठों में पैक की गई विदेशी ई-सिगरेट मिली।

क्षेत्राधिकारी निचलौल, शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद माल को धारा 111 कस्टम एक्ट के तहत लावारिस घोषित कर कब्जे में लिया गया है। बरामद सामान की कुल संख्या 1596 अदद है। कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद इसे अग्रिम जांच और डिस्पोजल के लिए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस ऑपरेशन को सफल बनाने में ठूठीबारी थाना प्रभारी नवनीत नागर के नेतृत्व में उप-निरीक्षक मनीष पटेल पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, दीपक कुमार, अनुज कुमार, कवि कुमार और सुनील कुमार की विशेष मौजूदगी रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment