ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Nichlaul News: निचलौल में आपसी विवाद ने ली हिंसक रूप: बड़े भाई और भाभी ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला

News Desk
views
29
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल – महराजगंज । उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बुढाडीह कला में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बड़े भाई अमिरका यादव और भाभी संगीता देवी ने छोटे भाई लालबहादुर यादव पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे लालबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 6 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित लालबहादुर यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई और भाभी ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment