ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

News Desk
views
24
Published On:

Follow Us

मंदीप यादव संवाददाता ठूठीबारी एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। दिनांक 22 दिसंबर 2025 को ठूठीबारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी निचलौल लशव प्रताप सिंह के प्रवेक्षण और थानाध्यक्ष ठूठीबारी नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ 22 दिसम्बर 2025 को एक मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई है। थाना ठूठीबारी कोतवाली में पंजीकृत मु०अ०स०132/2025, धारा 2(b)(1),3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों के खिलाफ उनके घर पर दबिश दी गई और गिरफ्तार किया गया

अभियुक्तों की पहचान बेचू चौहान पुत्र तुलसी और दीनानाथ पुत्र श्याममोहन, निवासीगण बकुलडीहा लाला टोला, थाना ठूठीबारी, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय महाराजगंज के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment