ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं जनता की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

News Desk
views
11
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना गया। शिकायतों के गुणवत्तापुर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाएं ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिए गए कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment