ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

News Desk
views
8
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना निचलौल का औचक निरीक्षण किया और अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर सख्त निर्देश दिए। एसपी के अचानक दौरे से थाने में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न हिस्सों जैसे- कार्यालय, मेस, बैरक, हवालात और मालखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड्स जैसे- जीडी अपराध रजिस्टर, और महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को बारीकी से चेक किया।

एसपी ने निर्देश दिया कि फरियादियों के प्रति पुलिसकर्मी संवेदनशील रहें और सभी प्रार्थना पत्रों की सुनवाई प्राथमिकता से की जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं और वारंटों की तामील की स्थिति की समीक्षा की और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

एसपी सोमेंद्र मीना ने साफ कर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निचलौल थानाध्यक्ष को जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने और क्षेत्र में सतत गश्त करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment