ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों में आक्रोश

News Desk
views
16
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी हरिवंश पुत्र बुद्धिराम की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हरिवंश दुष्कर्म के एक मामले में 6 दिसंबर 2025 को जेल भेजा गया था। जेल जाने के करीब दस दिन बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

जेल प्रशासन ने 12 दिसंबर की रात हरिवंश को महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दीं और हालत सामान्य बताते हुए उसे वापस जेल भेज दिया। लेकिन मंगलवार की सुबह एक बार फिर उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन  ने उसे दोबारा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही शासकीय अधिवक्ता महेंद्र त्रिपाठी, श्रीकांत यादव, ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव सहित परिजन और बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे। शासकीय अधिवक्ता महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है और आगे भी हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment