Maharajganj News: ठूठीबारी पुलिस ने छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

News Desk
views
13
4 months ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज

ठूठीबारी -महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के थाना ठूठीबारी मिशन शक्ति टीम द्वारा शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम/ एंटी रोमियो टीम/ साइबर टीम के द्वारा प्राथमिक विद्यालय चटिया में बालक और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

– महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना।
– बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
– बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई।
– अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment