Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद

News Desk
views
22
4 months ago
Published On:

Follow Us

मंदीप यादव संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। दिनांक 4 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीना ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को सचेत करते हुए जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों/शिकायतकर्ताओं को थाने से पुलिस कार्यालय तक अनावश्यक रूप से न आना पड़े।

पुलिस अधीक्षक यह निर्देश दिया गया कि – जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना  है।इस दिशा में पुलिस विभाग निरंतर प्रयासरत है ताकि जनता को सुगम और त्वरित न्याय मिल सके।

पुलिस पेंशनर्स की बैठक

– जन सुनवाई के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित किया गया।
– उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु सर्व संबंधित को आदेश निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment