Maharajganj News: पुलिस उप महानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने अपराध नियंत्रण व पुलिसिंग की समीक्षा की, मुख्यमंत्री आगमन से पहले ग्राम सभा जोगिया का निरीक्षण

News Desk
views
26
4 months ago
Published On:

Follow Us

अवैध शराब, मादक पदार्थों व पशु तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए

मिशन शक्ति व एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय कर महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

कोतवाली नगर तिराहा क्षेत्र में पैदल गश्त कर ट्रैफिक उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज । गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने गुरुवार को जनपद का दौरा कर अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग की समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जनपदभर के क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए।

डीआईजी ने कहा कि अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, चोरी व वाहन चोरी के मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक व जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग, जमानत पर छूटे अपराधियों की निगरानी और बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने तथा महिला हेल्पडेस्क, 1090, 112, 108 व UPCOP सेवाओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण पश्चात डीआईजी चेनप्पा ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के साथ थाना कोतवाली नगर तिराहा क्षेत्र में पैदल गश्त की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ततपश्चात थाना घुघली मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन के दृष्टिगत ग्राम जोगिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये

जनपद आगमन पर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंटकर डीआईजी का स्वागत किया। बैठक में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment