मंदीप यादव संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में आज पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के प्रमुख व्यापारियों एवं महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा पुलिस और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से खुलकर विचार-विमर्श किया। व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने अत्यंत संवेदनशीलता से सुना और तत्काल निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के सदस्यों से अपील की कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। विशेष रूप से बाजारों में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने,रात्रि में दुकानें बंद करने के बाद बाजार की सामूहिक निगरानी करने तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और हर स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने कहा कि पुलिस और व्यापारी वर्ग मिलकर कार्य करेंगे तो महराजगंज को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित व्यापारिक केंद्र बनाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा,“व्यापारी वर्ग जनपद की आर्थिक रीढ़ है। उनकी सुरक्षा और कारोबार में शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों व व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
Published On:
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com














