सिसवा बाजार कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा-निचलौल मार्ग पर एक बाइक पर तिरंगा लेकर स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक की तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही साथ सड़क पर बाइक चलाने को लेकर यातायात नियमों का पालन करने की बात भी कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्टंट करने वाला युवक कोठीभार थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि MRJ News नहीं करता है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को 35 सेकेण्ड का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसके साथ ही इसी तरह का दूसरा वीडियो भी 14 सेकंड का वायरल हो रहा है। इन दोनों वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर खड़ा होकर हाथ में तिरंगा लेकर सलामी देते नजर आ रहा है। यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक बाइक चलाते हुए तिरंगा झंडा फहरा रहा है तो दूसरा युवक जो दिखाई नहीं दे रहा है वह इसके आगे आगे चलते हुए वीडियो बना रहा है।
सिसवा-निचलौल मार्ग पर एक बाइक पर तिरंगा लेकर स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Published On:
इसे भी पढ़ें
👁️
Loading...

दुर्गेश प्रजापति
नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com









