ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

महराजगंज के कोल्हूई थाना क्षेत्र के 12 वीं में फेल होने से युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Published On:

Follow Us

महराजगंज यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों ने जहां एक ओर कई छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान ला दिया, वहीं कुछ परिवारों के लिए यह दिन कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गया। महराजगंज जिले के कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गो निवासी 22 वर्षीय संजय वरुण ने परीक्षा में असफल होने के चलते मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
संजय वरुण 12 वीं की परीक्षा देने के बाद पारिवारिक स्थित कमजोर होने का कारण मुंबई के पनवेल में रोजी-रोटी के चक्कर में कुछ काम सीखने चला गया था। शुक्रवार को रिजल्ट आया तो संजय वरुण फेल हो गया जिसके बाद उसने मुंबई में ही अपने रूम में फंदा लगा लिया।
कोल्हूई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गो निवासी संजय वरुण पुत्र बरसाती इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुआ था। वह पढ़ाई पूरी करने के साथ ही परिवार की आर्थिक मदद के लिए कुछ समय पहले मुंबई चला गया था। मुंबई में रहकर वो मजदूरी कर अपने परिवार की रोजी-रोटी का सहारा बना हुआ था। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम आने पर जब उसे पता चला कि वह फेल हो गया है, तो वह मानसिक रूप से टूट गया।बताया जा रहा है कि संजय बोर्ड परिणाम को लेकर काफी उम्मीदें लगाए हुए था। लेकिन जब उसे पता चला कि वह परीक्षा में फेल हो गया है, तो परिणाम के कुछ ही समय बाद मुंबई में उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की सूचना जब परिजनों को मिली, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्गेश प्रजापति

नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment