ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष पुनः बनाएं जाने के पश्चात अशोक उर्फ संजय पांडेय का हुआ जोर दार स्वागत।

News Desk
views
39
Last Updated:

Follow Us

महाराजगंज 24 मार्च। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सीमा कतरारी चौराहे पर भाजपा युवा नेता, विधायक पुत्र प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के अध्यक्षता में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत अभिनंदन के क्रम में परतावल चौराहे पर चेयरमैन प्रतिनिधि परतावल सतीश मद्धेशिया के अध्यक्षता में स्वागत हुआ। छपिया चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव के अध्यक्षता में अभिनन्दन किया गया वहीं धर्मपुर चौराहे पर ग्राम प्रधान प्र० सुग्रीव जायसवाल के नेतृत्व में उपस्थित होकर जनता ने स्वागत किया। भिटौली में जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सेमरा टोल प्लाजा पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। शिकारपुर और गौनारिया में क्रमशः प्रमुख धीरू सिंह एवं अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। जगह जगह लोगो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया । नगर के सक्सेना तिराहे पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा  पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस पार्टी कार्यालय पहुंचा जहां फरेंदा पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी,परदेसी रविदास ,जिला महामंत्री बबलू यादव ओम प्रकाश पटेल ने भव्य स्वागत किया। महिला मोर्च जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर और पुष्प वर्षा कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत हुई। कार्यालय पर बड़ी माला पहना कर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल प्रमुख इंजी विवेक गुप्ता , परतावल चेयरमैन सतीश मधेशिया ने बड़ी माला संयुक्त रूप से पहना कर स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने कहा कि मुझको जिलाध्यक्ष का दायित्व देकर शीर्ष नेतृत्व ने मेरा और जिले कार्यकर्ताओं का  मान बढ़ाया है। इस  मंच से मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह मेरे लिए ऊर्जा के समान है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करें जिससे आने वाले चुनाव में हम फिर बढ़त बना सकें। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम जिले की चारों सीटों को जीतेंगे। एक एक कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य के समान है। जिले के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पार्टी को ताकत देने के लिए पूरे मनोयोग से उठ खड़े हों। कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से दबाने की जरूरत नहीं है, सभी कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी ताकत से खड़े हो जाएं। पार्टी आप के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन सतीश मधेशिया, घुघली चेयरमैन संतोष जायसवाल, सिसवा चेयरमैन गिरिजेश जायसवाल, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, रामाज्ञा निषाद, जिला महामंत्री बबलू यादव, ओम प्रकाश पटेल, संजय वर्मा , जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला,गौतम तिवारी, बच्चू लाल चौरसिया , सरोज पांडेय ने भी अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का स्वागत किया। इस अवसर पर हेमंत गुप्ता,अशोक पटेल,नन्द किशोर तिवारी, उमेश प्रजापति, विजय गौड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, सिनोद कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, बलराम दुबे, दिनेश जायसवाल, गोविंद जायसवाल, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment